मौसम के करवट कड़ाके की सर्दी, स्कूलों का समय बदला

भोपाल, नये साल के साथ ही मौसम के करवट बदलने से भोपाल समेत प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार ठिठुरन व जबर्दस्त कोहरे का अहसास हुआ। आज सुबह नौ बजे तक भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां रात का तापमान 6.2 रिकॉर्ड हुआ। सीधी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, सतना को छोड़ प्रदेश के बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। ठंड की वजह से कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग भी बदल दी गई है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा। अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। कुछ जगह बादल और बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त होगी। उधर कड़ाके की ठंड के चलते शिवपुरी में क्लास आठ तक के स्कूल बंद हो गये हैं। वहीं आज भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए हैं। सभी स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। दो शिफ्ट वाले स्कूल 9 बजे से लगेंगे। सागर, रीवा, सीधी, भिंड, विदिशा आदि में स्कूल समय बदला गया है।

See also  दमोह जिला शिक्षा अधिकारी पर भाजपा नेताओं ने फेंकी स्‍याही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *