PM मोदी ने ठेले पर खाई झालमुड़ी,बोले-प्याज खाता हूं, बस दिमाग नहीं

झाड़ग्राम(प.बंगाल)।

पश्चिम बंगाल में चुनावी गर्मी के बीच रविवार को एक ऐसा पल भी आया, जिसने भीड़ को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। सड़क किनारे एक छोटे से ठेले पर रुककर पीएम नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी का स्वाद लिया।

उन्होंने इस दौरान दुकानदार से हंसी-मजाक भी किया। बातचीत में मोदी बोले— “प्याज खाता हूं,बस दिमाग नहीं।”

दरअसल,पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में चुनावी दौरे पर थे। प्रचार के दौरान उनका काफिला अचानक एक झालमुड़ी विक्रेता की दुकान के सामने रुका। मोदी दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से झालमुड़ी खिलाने का आग्रह किया।

बस यहीं से वाक्या दिलचस्प हो जाता है,हालांकि यह चटपटा स्टॉप कुछ ही देर में तीखे सियासी हमले में बदल गया। सभा से पहले मोदी का दुकानदार के साथ कुछ इस तरह रहा वार्तालाप—

पीएम मोदी: भाई, हमें अपने यहां का झालमुड़ी खिलाओ।

दुकानदार: आइए सर बिल्कुल।

पीएम मोदी: कितने का होता है झालमुड़ी

दुकानदार: आप कितने का खाएंगे।

मोदी: नहीं, नहीं, अच्छा वाला कितने का होता है?

दुकानदार: 10 रुपए का और 20 रुपए का।

पीएम: जो भी है बना दो।

दुकानदार: ठीक है।

मोदी: (जेब से पैसे निकालते हुए) कितना 10 रुपए देना है, ये लो।

दुकानदार: अरे नहीं सर (फिर पीएम के कहने पर उसने ले लिए)।

दुकानदार: प्याज खाते हैं?

पीएम: हां प्याज खाता हूं, बस किसी का दिमाग नहीं।

पीएम का जवाब सुनकर दुकानदार व आसपास खड़े लोग भी हंस पड़े।

पीएम ने आसपास खड़े बच्चों को भी कागज के पैकेट से निकालकर झालमुड़ी दी।

बाद में, उन्होंने सोशल मीडिया पर 40 सेकंड के इस ​वीडियो की क्लिप भी जारी की।

जो तेजी से वायरल हुई और चुनावी माहौल में “ग्राउंड कनेक्ट” का मैसेज दे गई।

 

🔹 मंच पर बदला मूड,निशाने पर TMC

हल्की मुस्कान के बाद मंच पर आते ही पीएम के तेवर बदल गए। उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने TMC पर “धोखा” देने का आरोप लगाते हुए कहा-बंगाल की बेटियां आगे बढ़तीं, इसलिए बिल को रोका गया।

🔹 “परमानेंट सर्जरी” से “टाइगर” तक
उन्होंने कहा कि TMC की परमानेंट सर्जरी करनी होगी। चुनाव में यह मौका है। मैं यहां के किसान और नौजवानों की पीड़ा समझता हूं।

मेरा कहना है कि जब तक मंडियों में टीएमसी का सिंडिकेट रहेगा, तब तक शोषण होता रहेगा। आप बीजेपी सरकार लाइए हम टीएमसी की परमानेंट सर्जरी करेंगे।

🔹टाइगर की दहाड़ से डरी टीएमसी 

पीएम ने कहा कि TMC की सरकार बंगाल टाइगर की दहाड़ से डर गई है। यह बंगाल टाइगर यहां की जनता है।

मैं टीएमसी के लोगों को आखिरी मौका दे रहा हूं। अपने-अपने थाने में आत्मसमर्पण कर दो। वर्ना,4 मई के बाद कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा।

आने वाला है बीजेपी का सेवाकाल

पीएम ने कहा कि बंगाल के चुनाव नया इतिहास बनाने वाला है। टीएमसी का भयकाल जाने वाला है। बीजेपी का सेवाकाल आने वाला है। संभावित नतीजों का असर अभी से ही टीएमसी के नेताओं की भाषा में दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *