दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ शानदार स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पेरिस पहुंचे। पेरिस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने पीएम मोदी की अगवानी की और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर पीएम मोदी को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

पीएम मोदी गुरुवार की शाम के करीब 7:30 बजे पीएम मोदी सीनेट पहुंचेंगे और सीनेट के अध्यक्ष गेराड लार्चर से मुलाकात करेंगे। इसके बाद फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न के साथ बैठक करेंगे। रात करीब 11 बजे पीएम मोदी पेरिस के प्रतिष्ठित ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद देर रात 00:30 बजे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन की ओर से आयोजित एक निजी रात्रिभोज के लिए एलिसी पैलेस पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *