राष्ट्रपति मुर्मू ग्वालियर से जयपुर के लिए रवाना

 

13 जुलाई | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने एकदिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के तहत प्रदेश के ग्वालियर से राजस्थान की राजधानी जयपुर रवाना हुईं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू शाम पांच बजे अपने विशेष विमान से यहां से जयपुर के लिए रवाना हुईं।

इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह , केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें विदाई दी। इसके पहले वे यहां अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईआईटीएम) के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने यहां स्थित जय विलास पैलेस के संग्रहालय का अवलोकन भी किया। वे आज दोपहर अपने मध्यप्रदेश प्रवास के तहत यहां पहुंचीं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *