अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हिट एंड रन कांड वाले अग्रवाल परिवार का 

अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन हिट एंड रन कांड वाले अग्रवाल परिवार का

पुणे पोर्शे कार कांड ने अब अलग मोड़ ले लिया है। पुणे सेशन कोर्ट ने नामी बिल्डर विशाल अग्रवाल को आज 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीँ, जमानत पर रिहा 17 साल 8 महीने का नाबालिग आरोपी आज फिर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश हुआ. इस बीच, आरोप लग रहे है कि अग्रवाल परिवार के संबंध अंडरवर्ल्ड से रहे है।

पुणे के कल्याणीनगर में रविवार तड़के लग्जरी कार ‘पोर्शे’ (Porsche) से हुए हादसे में इंजिनियर अनीस अहुदिया (24) और इंजिनियर अश्विनी कोस्टा (24) की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों पीड़ित बाइक पर थे और वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद घर लौट रहे थे। जब यह हादसा हुआ तो पोर्शे विशाल अग्रवाल का नाबालिग बेटा चला रहा था। उसे पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार किया। लेकिन नाबालिग होने की वजह से कुछ ही घंटों के भीतर उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने निबंध लिखने और यातायात नियम पढ़ने जैसी शर्तों पर जमानत दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *