टी.बी. रोग उन्मूलन प्रयासों में एम्स करे सहयोग : राज्यपाल पटेल

भोपाल

      राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह ने आज राजभवन में भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। एम्स के चिकित्सक डॉ. रजनीश जोशी के साथ अन्य चिकित्सक और फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक देश को टी.बी. रोग मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल पटेल ने टी.बी. रोग मुक्त राष्ट्र बनाने के प्रयासों में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल को आगे बढ़ कर सहयोग करने के लिए कहा है।  उन्होंने कहा कि एम्स ग्रामीण अंचल और जनजातीय बहुल क्षेत्रों में टी.बी. रोग उन्मूलन प्रयासों के विस्तार में सहयोग करे। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजय सिंह ने टी.बी. रोग उन्मूलन प्रयासों में संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही राज्यपाल की मंशा अनुसार भावी गतिविधियों के निर्धारण का आश्वासन दिया।  

 

See also  भोपाल रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर की सुविधा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *