राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त को ग्वालियर में

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 27 अगस्त  को ग्वालियर जिला मुख्यालय में होगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री  चौहान  4 जिलों अनूपपुर, शाजापुर, बड़वानी एवं छतरपुर के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम का ग्वालियर से सीधा प्रसारण न्यूज चैनल्स एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किया जायेगा। इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाये जाने की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

जिला मुख्यालय में रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं से वित्तीय वर्ष 2022-23 में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभाग एवं बैंकों की भागीदारी होगी।

 

See also  भारत जोड़ो यात्रा में एनसीपी, शिवसेना-यूबीटी कांग्रेस भी होंगे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *