भोपाल(9826019364)।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां स्वर्गीय काशीबाई की त्रयोदशी
पर गुरुवार को भोपाल में देशभर के प्रमुख राजनीतिक चेहरे एकत्र हुए।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने
काशीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी, गंगाजलि पूजन और
शांति भोज का आयोजन किया गया।
नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव सहित कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे।
योगी ने पुष्पांजलि दी, परिवार से मिले
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भोपाल पहुंचे।
उन्होंने काशीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।
इस दौरान योगी ने शिवराज सिंह चौहान के परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
राजनाथ सिंह और कई राज्यों के नेताओं ने जताया शोक
#WATCH Bhopal, Madhya Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh and Lok Sabha Speaker Om Birla attended a prayer meeting held for the late mother of Union Minister Shivraj Singh Chouhan. https://t.co/swoYNawJr8
— ANI (@ANI) November 12, 2026
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी एवं देश के कृषि मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी की त्रयोदशी और गंगाजली पूजन में आज भोपाल पहुँच कर सम्मिलित हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शिवराज जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। https://t.co/q70RwQM68e
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 12, 2026
Bhopal, Madhya Pradesh: A prayer meeting marking the 13th-day ceremony following the demise of Union Minister Shivraj Singh Chouhan’s mother is being held. On this occasion, Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai arrived to pay his respects and offer tributes to her https://t.co/R2VciWiSxc
— IANS (@ians_india) November 12, 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
छत्तीसगढ़ के दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी कार्यक्रम में पहुंचे।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी की पूज्य माताजी की श्रद्धांजलि सभा में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। https://t.co/a8wo1zb09r
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 12, 2026
पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और
विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों की मौजूदगी भी चर्चा में रही।
मध्य प्रदेश के नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक प्रभुराम चौधरी और
गोपाल सिंह इंजीनियर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
इस आयोजन में अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी ने परिवार के प्रति व्यापक संवेदना का संदेश दिया।
30 अक्टूबर को हुआ था काशीबाई का निधन
उसको नहीं देखा हमने कभी,
पर उसकी जरूरत क्या होगी।
ए माँ तेरी सूरत से अलग,
भगवान की सूरत क्या होगी।माँ और भगवान एक समान होते हैं। लेकिन मैं माँ और भगवान के साथ किसान को भी बराबरी का दर्जा देता हूँ।
– माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी https://t.co/6KdgiXrEXs
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 11, 2026
शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का 30 अक्टूबर को भोपाल के
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था।
इसके बाद गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी और गंगाजलि पूजन आयोजित किया गया।
शोक की घड़ी में एकजुट दिखे राजनीतिक चेहरे
आत्मीय स्वजन,
सादर नमस्कार।अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी, श्रीमती काशीबाई जी का दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को स्वर्गवास हो गया।
पूज्य माताजी की पावन स्मृति में तेरहवीं एवं गंगाजलि पूजन का कार्यक्रम निम्नानुसार रखा गया है।
दिनांक: 12 नवंबर 2026 (गुरुवार)
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
स्थान: वृंदावन ग्रैंड बैंक्वेट हॉल, वृंदावन गार्डन, होशंगाबाद रोड, भोपाल।
https://t.co/3qzHeNiIwEसादर सूचनार्थ
कार्यालय
श्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) November 11, 2026
काशीबाई के निधन के बाद देशभर के राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने शिवराज सिंह चौहान के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की थीं।
त्रयोदशी कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी इसी संवेदना का हिस्सा रही।
Keywords:
-
Shivraj Singh Chouhan Mother Trayodashi
-
Kashi Bai Trayodashi Ceremony
-
Shivraj Singh Chouhan News
-
Yogi Adityanath Bhopal Visit
-
Rajnath Singh Bhopal Visit
-
Bhopal Political News
-
Kashi Bai Condolence Ceremony
-
Madhya Pradesh Latest News