भोपाल।
उमरिया जिले के पाली स्थित राजकीय कन्या शिक्षा परिसर में छात्रवृत्ति राशि के कथित अनियमित उपयोग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जनजातीय कार्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता या आपराधिक जिम्मेदारी सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभागीय आयुक्त ने संभागीय उपायुक्त जेपी यादव से प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है। विभाग का कहना है कि जांच निष्पक्ष ढंग से पूरी की जाएगी और तथ्यों के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
दो माह बाद भी जांच पूरी नहीं
इस मामले को सबसे पहले 6 जून को जनप्रचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन माहभर बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
जांच का दायरा बढ़ाने की मांग

