आज से 122 बी फार्मा, 45 एम फार्मा कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया के पंजीयन शुरू

भोपाल

तकनीकी शिक्षा विभाग दो माह से रुकी बीफार्मा, डीफार्मा और एमफार्मा कालेजों की लगी प्रवेश प्रक्रिया को शुरू कर रहा है।  आज से विद्यार्थियों के पंजीयन शुरू हो जाएंगे। क्योंकि फार्मेसी काउंसिल आफ इंडिया ने कालेजों की मान्यता और निरंतरता देना शुरू कर दिया है। वर्तमान में सूबे के 122 बीफार्मा और 45 एमफार्मा कालेज अपनी सीटों पर प्रवेश देंगे। पूर्व में पंजीकृत विद्यार्थियों को दोबारा से पंजीयन और सत्यापन कराने की जरुरत नहीं है। प्रदेश के 122 बीफार्मा की 14 हजार 160, 45 एमफार्मा की 1204 और एक फार्माडी कालेज की 30 सीटों पर प्रवेश देने के लिये विभाग कल से पंजीयन शुरू कर रहा है। विगत दो माह से विभाग ने फार्मेसी कालेजों की प्रवेश प्रक्रिया को रोका रखा था। क्योंकि एफसीआई प्रवेश देने की मंजूरी नहीं दे रहा था। अब दो माह रुकी हुई प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। इसलिये पूर्व में पंजीकृत14 हजार विद्यार्थियों ने को दोबारा पंजीयन और 11 हजार सत्यापित विद्यार्थियों को दोबारा से सत्यापन करने की जरूरत नहीं हैं। वे 21 नवंबर से सीधी अपनी च्वाइस फिलिंग कर पाएंगे।

3 राउंड की होगी काउंसलिंग
विभाग ने फार्मेसी सहित अन्य कोर्सों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बी एवं डी-फार्मेसी में तीन राउंड में प्रवेश होंगे। अंतिम चरण में कॉलेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) होगी। पहले राउंड में 19 से 27 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। छात्र-छात्राएं 28 एवं 29 नवंबर को रजिस्ट्रेशन में सुधार एवं दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं। विभाग द्वारा सात दिसंबर को सीटों का आवंटन किया जाएगा।

See also  कृषक भवन के लिये पुनासा मण्डी को एक करोड़ रूपये मिलेंगे : कृषि मंत्री पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *