सर्द हवाओं ने प्रदेश में बढ़ाई सर्दी, न्यूनतम तापमान में भी होगी गिरावट

भोपाल
 सर्द हवाओं की वजह से एमपी में अधिकतम (MP weather forecast)तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया है। इसकी वजह से सर्दी बढ़ गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान पर इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिला है। गुरुवार को पूरे दिन प्रदेश में सर्द हवाएं चलती रही हैं। मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि प्रदेश में अभी कोई सिस्टम प्रभावी नहीं है। शुष्क मौसम बना रहेगा। ठंडी हवाएं तापमान में कमी लाएगी। अधिकारियों ने कहा कि इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसकी वजह से प्रदेश में सर्दी बढ़ सकती है।

भोपाल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य के करीब है। हवा की दिशा दक्षिण और पश्चिम है। हवा की गति दिन में 22 किमी तक रही है। पचमढ़ी में रात का तापमान सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भोपाल में मौसम साफ रहेगा। साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

See also  राज्य मंत्रिपरिषद का फैसला : MP में योग को बढ़ावा देने गठित होगा आयोग

 

 19 नवंबर तक मध्य भारत सहित मध्यप्रदेश में दिन और रात का तापमान नीचे की ओर जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी नहीं करेगा, तब तक मध्यप्रदेश के तापमान में गिरावट नहीं होगी। पश्चिमी हिमालय पर चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली ये ठंडी हवाएं 19 नवंबर तक जारी रहेंगी। इस तरह तापमान में और गिरावट आएगी। 19 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचेगा जो उत्तर पश्चिमी भारत में हवाओं के प्रवाह को बदल सकता है। 20 नवंबर से दिन और रात के तापमान में गिरावट पर रोक लगेगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की उम्मीद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *