इंदौर।
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़े परिवार में एक और मामला सामने आया है।
इंदौर पुलिस ने राजा के दोनों भाइयों विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
दोनों पर ढाबे पर बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसने का आरोप है।
कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी से जुड़ा मामला पहले से चर्चा में है।
हालांकि, ढाबे पर अवैध शराब परोसने की कार्रवाई का सोनम के खिलाफ चल रहे हत्या मामले से कोई सीधा संबंध पुलिस ने नहीं बताया है।


राजा रघुवंशी की मई 2025 में मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान हत्या कर दी गई थी।