मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक साथ सक्रिय; 17 जिलों में अलर्ट, कई क्षेत्रों में चार इंच से अधिक बारिश के आसार
भोपाल।(9826019364)
मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है।
एक साथ तीन मजबूत मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है।
इसी बीच बैतूल में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हुआ।
रेलवे की दीवार झोपड़ी पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें..माने किसान,आंदोलन खत्म..Click
तीन सिस्टम ने बढ़ाई बारिश की ताकत
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक साथ सक्रिय हैं।
इसी कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार तेज बारिश का दौर बने रहने की संभावना है।
भोपाल समेत कई शहरों में बारिश
राजधानी भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। कई स्थानों पर तेज बौछारें भी दर्ज की गईं।
इसके अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सतना में भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।
