न्यू ईयर में मिलेगी पुलिस अधिकारियों को खुशखबरी, 14 तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

भोपाल
विभागीय जांच के लिफाफे बंद होने के बाद भी डिप्टी कलेक्टर बनने से वंचित रहे 14 तहसीलदारों को राज्य सरकार 2016 के पहले हुई डीपीसी के आधार पर डिप्टी कलेक्टर बनाएगी। उधर डीपीसी पर रोक के चलते प्रमोशन से वंचित तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाने का काम जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा और इनकी मैदानी पदस्थापना की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इसी माह शिवराज कैबिनेट में प्रस्ताव भेजा गया था जिसमें 14 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाने की मंजूरी चाही गई थी। जिसे मंजूरी मिल गई है।  

सूत्रों का कहना है कि छह साल देरी से प्रमोट होने वाले इन अफसरों को पहले डिप्टी कलेक्टर ही बनाया जाएगा। इसके बाद संयुक्त कलेक्टर और अन्य पदों पर इनकी पदस्थापना में समय सीमा कम अधिक हो सकती है। इसके साथ ही प्रमोशन बंद होने के कारण जो तहसीलदार प्रभारी डिप्टी कलेक्टर (कार्यवाहक पदोन्नति) की बाट जोह रहे हैं, उन्हें भी जनवरी में नए पद की जिम्मेदारी मिलने वाली है। सूत्रों का कहना है कि जिलों में मतदाता सूची बनाने के काम के चलते 8 नवम्बर से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के लिए के पद पर तहसीलदारों की पोस्टिंग रुक गई थी। अब दो सौ से अधिक तहसीलदारों को जनवरी 2023 में राहत मिलने वाली है। जनवरी के पहले सप्ताह से इनकी पदस्थापना के आदेश जारी होने लगेंगे।

See also  हम धरती को भारत माता कहते हैं, हम इस भूमि के मालिक नहीं है, हम इसके पुत्र हैं: मोहन भागवत

‘लिफाफे में बंद हो गया था प्रमोशन’
ये वे अफसर हैं जिन्हें मई 2016 में तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर की गई डीपीसी में पदोन्नति के योग्य पाया गया था लेकिन लिफाफे बंद होने से उन्हें प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पाया था। इसके बाद प्रमोशन पर रोक लग गई और नए पदों के सृजन की स्थिति नहीं बनी है। लिफाफे खुलने और विभागीय या अन्य तरह की जांच खत्म होने के बाद भी तब से ये तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर नहीं बन सके थे।

आधा दर्जन जिले हो जाएंगे खाली
वर्ष 2009 बैच के कई अफसर जिलों में पुलिस अधीक्षक हैं। इसमें सागर एसपी तरुण नायक, रीवा एसपी नवनीत भसीन, सीधी एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव , विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला , कटनी एसपी सुनील कुमार जैन , राजगढ़ अवधेश गोस्वामी के साथ ही इंदौर के  डिप्टी पुलिस कमिश्नर महेश चंद्र जैन पदोन्नत होंगे। अगले तबादला आदेश में 6 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक भेजा जाना तय है। इनके अलावा एएसपी रेडिया अमित सिंह, डायरेक्टर एफएसएल शशिकांत शुक्ला, एआईजी संतोष सिंह गौर, एआईजी प्रबंध सुनील कुमार पांडे, कमांडेंट प्रथम वाहिनी ओपी त्रिपाठी, एआईजी एसटीएफ मनोज कुमार सिंह और 32 वीं वाहिनी की कमांडेंट सविता सोहाने पदोन्नत हो जाएंगे। इस बैच के रुडाल्फ अल्वारेस आर जे के इसी महीने प्रतिनियुक्ति पर जाने के चलते सविता सोहाने का पदोन्नति का लाभ मिल अभी मिल जाएग।  पदोन्नति के बाद तबादला आदेश जारी नहीं होने तक इन सभी अफसरों को अभी वाले स्थान पर ही पदोन्नति दे दी जाएगी। इसके बाद तबादला आदेश जारी होगा।

See also  17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी,अफ्रीकी चीतों को करीब से देखेंगे, परियोजना का करेंगे शुभारंभ

इनका प्रमोशन  

  • 1998 बैच के आईजी प्रशासन विवेक शर्मा और आईजी एसएएफ साजिद फरीद शापू एडीजी बनेंगे।
  • 2005 बैच के रतलाम डीआईजी सुशांत सक्सेना और डीआईजी काउंटर इंटेलीजेंस डॉ. आशीष आईजी बनेंगे
  •  2009 बैच के 14 अफसर डीआईजी के पद पर पदोन्नत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *