17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे पीएम मोदी,अफ्रीकी चीतों को करीब से देखेंगे, परियोजना का करेंगे शुभारंभ

भोपाल
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) के मध्यप्रदेश आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वे अपने जन्म दिवस 17 सितंबर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क (kuno national park sheopur ) आएंगे। इसी दिन भारत में एक बार फिर चीता (cheetah) देखने को मिलेंगे। पीएम मोदी चीता प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसे पीएम मोदी के लिए 'बर्थडे गिफ्ट' की तरह भी देखा जा रहा है।

सीएम ने दी जानकारी

मंगलवार को राजधानी भोपाल में कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) से पहले मंत्रियों से औपचारिक चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में रहेंगे और प्रदेश को चीता परियोजना की सौगात देंगे। मोदी 17 सितंबर को श्योपुर में चीता परियोजना का शुभारंभ करेंगे।

8 चीते लाए जा रहे हैं

कूनो पालपुर पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 8 चीते श्योपुर लाए जाएंगे। पार्क से 15 किमी दूर कराहल में आयोजित महिला स्व-सहायता समूह की कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इसी दिन नामीबिया से आठ चीता श्योपुर पहुंच जाएंगे। जिन्हें प्रधानमंत्री पार्क में स्थित विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के सिलसिले में पार्क में पांच और कराहल में चार हेलिपैड बनाए गए हैं।

See also  24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले आए

पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू
सीएम शिवराज ने कहा कि अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और वह इस दिन मध्यप्रदेश पधारकर श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे चीतों का प्रवेश कराएंगे. ऐसे में पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रधानमंत्री के आगमन के सिलसिले में पार्क में पांच और कराहल में चार हेलिपैड बनाए जा रहे हैं. कूनो पालपुर पार्क में करीब 20 दिन से चीतों के आगमन की तैयारियां चल रही हैं.

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्क से 15 किलोमीटर की दूरी पर कराहल में महिला स्व-सहायता समूह के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, इस कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे. बता दें कि मध्य प्रदेश में 70 साल बाद एक बार फिर से चीतों को देखा जा सकेगा. श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

बीजेपी सेवा समर्पण के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा समर्पण के रूप में मनाने का ऐलान किया है. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्‍टूबर यानी महात्‍मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएगी. इस अभियान के जरिए सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे.

See also  18 करोड़ की पार्किंग में 500 वाहन हो सकते हैं पार्क फिर भी ट्रैफिक जाम

पीएम को मिलेगा गिफ्ट

भारत से लुप्त हो चुके चीतों की एक बार फिर एंट्री होने जा रही है। दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 8 चीतों को भारत लाया जा रहा है। इन्हें श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (kuno national park) में छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) इस कार्यक्रम का उद्घाटन 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) से कराना चाहते थे। इसी दिन पीएम मोदी 72 साल के हो जाएंगे और 73वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। यह पीएम मोदी को जन्म दिन पर एक 'बड़ा गिफ्ट' होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *