CM के विदेश दौरे से पहले MP में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत! ACS से कलेक्टर तक बदलेंगे,जल्द आ सकती है सूची

MP में CM मोहन यादव के विदेश दौरे से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की चर्चा। ACS, प्रमुख सचिव, कमिश्नर और एक दर्जन कलेक्टरों के तबादले संभव।

भोपाल(9826019364)।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 23 नवंबर से प्रस्तावित विदेश यात्रा से पहले मध्य प्रदेश के

प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

मंत्रालय से लेकर जिलों तक अफसरों की संभावित नई पदस्थापना को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।

संकेत हैं कि सरकार एक साथ कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर सकती है।

इस संभावित प्रशासनिक फेरबदल में अपर मुख्य सचिव (ACS), प्रमुख सचिव (PS), सचिव, संभागायुक्त और

कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दो सप्ताह से टल रही तबादला सूची को अब अंतिम रूप देने की तैयारी है।

शनिवार को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के बीच इस संबंध में अंतिम चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्टों में भी मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से पहले बड़ी तबादला सूची आने की संभावना जताई गई है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चार ACS और 4-5 प्रमुख सचिवों के विभाग बदलने की चर्चा

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बार फेरबदल केवल जिलों के कलेक्टरों तक सीमित नहीं रह सकता।

मंत्रालय में पदस्थ कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियां भी बदली जा सकती हैं।

चर्चा है कि करीब चार अपर मुख्य सचिव और चार से पांच प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की नई पदस्थापना हो सकती है।

कुछ अधिकारियों को मंत्रालय से हटाकर निगम-मंडलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नरों की पदस्थापना भी बदलाव के दायरे में आ सकती है।

एक दर्जन जिलों के कलेक्टर भी हो सकते हैं प्रभावित

संभावित तबादला सूची में खरगोन, खंडवा और नीमच सहित करीब एक दर्जन जिलों के कलेक्टरों के नाम चर्चा में हैं।

कुछ जिलों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान को लेकर भी प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है।

वे 1 जनवरी 2027 को सुपर टाइम स्केल में आ जाएंगी।

ऐसे में उन्हें मंत्रालय के किसी महत्वपूर्ण विभाग या निगम-मंडल में

प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के कामकाज और विभागीय प्रदर्शन की समीक्षा कर रहे हैं।

इसी आधार पर कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा सकता है।

हालांकि, किन अधिकारियों को हटाया जाएगा और किसे नई जिम्मेदारी मिलेगी,

इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

रविवार को जारी हो सकती है तबादला सूची

सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात ही सूची जारी करने की तैयारी थी,

लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तताओं के कारण मामला आगे बढ़ गया।

अब शनिवार को मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के साथ अंतिम चर्चा के बाद

रविवार को आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार की संभावित सूची में कुछ ऐसे नाम भी सामने आ सकते हैं,

जिनके बदलाव की उम्मीद प्रशासनिक गलियारों में कम ही की जा रही है।

हालांकि, अंतिम तस्वीर सरकारी आदेश जारी होने के बाद ही साफ होगी।

23 नवंबर को विदेश यात्रा पर रवाना होगें सीएम यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।

ऐसे में उनके दौरे से पहले प्रशासनिक टीम में बदलाव को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

दरअसल,मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा 26 और 27 नवंबर को

सियोल में विशेष औद्योगिक समिट और संवाद सत्र का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और दक्षिण कोरियाई उद्योगों के बीच

सेमीकंडक्टर, ऑटोमोटिव, ईवी (EV), क्लीन एनर्जी और

तकनीक जैसे क्षेत्रों में निवेश व औद्योगिक साझेदारी पर चर्चा होगी।

उनके साथ अधिकारियों का दल भी जाएगा।

इनमें एसीएस नीरज मंडलोई, आईटी पीएस एम. सेल्वेंद्रन, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह और

एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने के संकेत हैं।

सामने आ सकता है नए डीजीपी का भी नाम

सूत्रों के मुताबिक,आगामी 23 नवंबर से पहले प्रदेश पुलिस के नए मुखिया के नाम का भी ऐलान होने के आसार हैं।

नए डीजीपी के चयन को लेकर शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग कार्यालय में पैनल कमेटी की बैठक हुई।

इसमें पूर्व प्रस्तावित आईपीएस अधिकारी वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव समेत अन्य नामों पर भी मंथन हुआ।

बता दें कि प्रदेश के वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं,

जिसके बाद नए डीजीपी 1 दिसंबर से कार्यभार संभालेंगे।

Keywords:

See also  पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, भोपाल कोर्ट के वारंट पर नागपुर में कार्रवाई

MP IAS Transfer 2026, मोहन यादव, मध्य प्रदेश तबादला सूची, IAS Transfer List,

ACS Transfer, Collector Transfer, MP Administrative Reshuffle, अशोक वर्णवाल।