MP में 53 हजार से ज्यादा कर्मचारियों-पेंशनर्स को राहत, DA-DR बढ़ा; 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

मध्यप्रदेश में 53 हजार से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत। DA-DR बढ़ा, नवंबर से बढ़ा भुगतान और तीन किस्तों में मिलेगा एरियर।

भोपाल।

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों और नगरीय निकायों के पेंशनर्स के लिए महंगाई के बीच राहत भरी खबर है।

राज्य सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है।

वहीं, नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) भी बढ़ाई गई है।

सरकार के इस फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

यानी 53 हजार से ज्यादा लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

खास बात यह है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद लाभ अक्टूबर से मिलेगा।

इसका भुगतान नवंबर के वेतन में किया जाएगा। जनवरी से सितंबर 2026 तक का

बकाया एरियर तीन किस्तों में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में दिया जाएगा।

चौथे वेतनमान में 20%, पांचवें-छठवें में 5% बढ़ा DA

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, अलग-अलग वेतनमान वाले

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है।

छठवें वेतनमान में DA की दर 257 से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दी गई है।

पांचवें वेतनमान में यह 323 से बढ़कर 328 प्रतिशत हो गया है।

वहीं, चौथे वेतनमान में महंगाई भत्ता 1465 से बढ़ाकर 1485 प्रतिशत किया गया है।

नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी।

See also  भोपाल में उतरेगा मालवा का रंग: दाल-बाफले से बटिक कला तक, तीन दिन सजेगा संस्कृति और स्वाद का मेला

तीन महीने में मिलेगा नौ महीने का एरियर

कर्मचारियों के लिए भुगतान का शेड्यूल भी तय किया गया है।

बढ़े हुए DA का नकद लाभ अक्टूबर से मिलेगा। नवंबर में मिलने वाले वेतन में नई दरों के अनुसार भुगतान होगा।

वहीं, जनवरी से सितंबर 2026 तक की बकाया राशि तीन समान किस्तों में दी जाएगी।

पहली किस्त नवंबर, दूसरी दिसंबर और तीसरी जनवरी में मिलेगी।

इस अवधि में सेवानिवृत्त या दिवंगत हुए कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया है।

पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी

नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को भी सरकार ने राहत दी है।

छठवें वेतनमान के पेंशनर्स की महंगाई राहत में 5 प्रतिशत अंक और सातवें वेतनमान के पेंशनर्स की DR में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है।

यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। महंगाई राहत की गणना मूल पेंशन के आधार पर की जाएगी।

80 साल से अधिक उम्र के पेंशनर्स को भी लाभ

सरकार के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ 80 वर्ष या

उससे अधिक उम्र के पेंशनर्स को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी मिलेगा।

हालांकि, परिवार पेंशन के मामले में कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं। पति या पत्नी की मृत्यु के

See also  भोपाल में करंट से BJP युवा मोर्चा नेता की मौत: DB Mall के बाहर खंभे में दौड़ रहा था करंट, पत्नी भी आईं चपेट में

प्रतिनियुक्ति पर आए कर्मचारियों को भी फायदा

सरकारी उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए

चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा।

इनके लिए महंगाई भत्ते की नई दरें क्रमशः 1485 और 328 प्रतिशत निर्धारित की गई हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते को किसी योजना के लिए वेतन नहीं माना जाएगा।

घोषणा के बाद भी नवंबर तक क्यों करना पड़ा इंतजार?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

इसके बाद वित्त विभाग ने 30 अक्टूबर को आदेश जारी कर दिए।

हालांकि, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA तत्काल वेतन में नहीं मिल सका।

इसकी वजह यह बताई गई कि घोषणा से पहले ही अक्टूबर के वेतन बिल कोषालय में भेजे जा चुके थे।

अब नवंबर के वेतन में बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा।

इससे कर्मचारियों को नियमित वेतन के साथ एरियर की पहली किस्त मिलने की भी उम्मीद है।

Keywords:

  • मध्यप्रदेश DA वृद्धि (MP DA Hike)

  • MP सरकारी कर्मचारी (MP Government Employees)

  • महंगाई भत्ता 2026 (Dearness Allowance 2026)

  • पेंशनर्स महंगाई राहत (Pensioners DR Hike)

  • MP DA Arrear

  • मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government)

  • मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाचार (MP Pensioners News)