मोनाली के सुरों से गूंजा MP का स्थापना दिवस, CM बोले- 15 जनवरी को भोपाल में होगा सेना दिवस

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल में मोनाली ठाकुर ने बांधा समां। CM मोहन यादव ने 15 जनवरी को सेना दिवस समारोह की घोषणा की।

भोपाल।

मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को राजधानी भोपाल का लाल परेड ग्राउंड संगीत,

संस्कृति और प्रदेश के गौरव के रंगों से सराबोर नजर आया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय समारोह का शुभारंभ किया।

बॉलीवुड की मशहूर गायिका मोनाली ठाकुर ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

(CM डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के तीन दिवसीय समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।)

वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए 15 जनवरी 2027 को

भोपाल में भव्य सेना दिवस समारोह आयोजित करने की घोषणा की।

इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह की थीम ‘विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश’ रखी गई है।

तीन दिवसीय राज्योत्सव में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा, कृषि नवाचार और जनजातीय परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।

CM ने गिनाया सेना का शौर्य, भोपाल में होगा सेना दिवस

(CM डॉ. मोहन यादव ने  समारोह में जनसंपर्क, कृषि , उद्योग और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।)

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान में तीन बार घुसकर आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया है।

देश ने हर बार अपने सैन्य पराक्रम का परिचय दिया है।

See also  शिक्षक बोले-हमें नहीं देनी परीक्षा! भोपाल में दिया धरना,कहा-पेंशन और वरिष्ठता दो

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 जनवरी 2027 को भोपाल में पहली बार भव्य राष्ट्रीय सेना दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है।

सेना दिवस के आयोजन से जुड़ी गतिविधियां 1 नवंबर से ही शुरू हो गई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोपाल के शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष का पौधरोपण भी किया।

खास बात यह रही कि पौधे को प्रदेश के सभी 55 जिलों से लाई गई मिट्टी से सींचा गया।

यह पहल प्रदेश की एकता और सैनिकों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

सेना से जुड़ी प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों, सैन्य तकनीक और भारतीय सेना की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

किसान को ट्रैक्टर, छात्राओं को मिला सम्मान

(गायिका मोनाली का स्वागत करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव। इस मौके पर राज्य मंत्री कृष्णा गौर,

महापौर मालती राय,विधायक भगवान दास सबनानी व रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।)

स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभाओं और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए।

किसान स्वाभिमान पर्व क्विज के प्रथम विजेता संदीप वर्मा को मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर और 7.26 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।

वहीं सुहानी राजपूत को बुलेट मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया।

छात्रा अक्षरा गोस्वामी को भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति का चेक दिया गया।

See also  बोत्सवाना वंशावली की भारत में शुरुआत,कूनो में फिर गूंजी किलकारी,जन्में 5 नए चीता शावक

राज्यस्तरीय आयोजन में किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीज, स्मार्ट सिंचाई और जैविक खेती से जुड़ी प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और खानपान को भी मंच मिला है।

‘अल्लाह दुहाई है’ से मोनाली ने जमाया रंग

कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर रहीं।

उन्होंने फिल्म ‘रेस-2’ के लोकप्रिय गीत ‘अल्लाह दुहाई है’ से अपनी प्रस्तुति की शुरुआत की।

उनके साथ मुंबई से आए कलाकारों ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुति दी।

इसके बाद मोनाली ने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ का लोकप्रिय गीत ‘मोह-मोह के धागे’ सुनाया।

उन्होंने दर्शकों से मोबाइल की टॉर्च जलाने की अपील की।

देखते ही देखते लाल परेड ग्राउंड मोबाइल की रोशनी से जगमगा उठा।

मोनाली ने ‘हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए’ जैसे गीतों से भी समां बांधा।

उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए।

‘आमार दुर्गा’ गाकर मां दुर्गा को किया याद

मोनाली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति के दौरान ‘आमार दुर्गा’ गीत भी गाया।

नवरात्रि की याद साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मां दुर्गा आज भी उनकी यादों में हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच पर उनका स्वागत किया।

See also  जांच टली, सबूत धुले! सिंगरौली खनन विवाद 15 जुलाई को सिया के एजेंडे में

मोनाली ने भोपाल और मध्यप्रदेश की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है।

उन्होंने यहां की हैंडलूम इंडस्ट्री और कारीगरों की भी सराहना की।

तीन दिन तक दिखेंगे प्रदेश के सांस्कृतिक रंग

(मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के 3 दिवसीय समारोह में प्रदर्शित ड्रोन को रिमोट से प्रतीकात्मक रूप से उड़ाया।)

मध्यप्रदेश का राज्योत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

पहले दिन मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति के बाद दूसरे दिन 2 नवंबर को 20 से अधिक पारंपरिक लोक एवं जनजातीय नृत्यों और ‘अनुगूंज’ वाद्यवृंद की प्रस्तुतियां होंगी।

तीसरे दिन 3 नवंबर को प्रसिद्ध लोक गायक मामे खान अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन होगा।

इस बार स्थापना दिवस का आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव तक सीमित नहीं है।

इसमें प्रदेश की सात दशक से अधिक की विकास यात्रा, कृषि उपलब्धियों, महिला उद्यमिता और

जनजातीय विरासत को भी सामने लाने का प्रयास किया गया है।

Keywords:

  • मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 (MP Foundation Day 2026)

  • मध्यप्रदेश का 71वां स्थापना दिवस (71st MP Foundation Day)

  • मोनाली ठाकुर भोपाल (Monali Thakur Bhopal)

  • मोहन यादव (Mohan Yadav)

  • भोपाल सेना दिवस 2027 (Bhopal Army Day 2027)

  • लाल परेड ग्राउंड भोपाल (Lal Parade Ground Bhopal)

  • मध्यप्रदेश राज्योत्सव (MP State Festival)

  • MP स्थापना दिवस समारोह (MP Foundation Day Celebration)