बोत्सवाना वंशावली की भारत में शुरुआत,कूनो में फिर गूंजी किलकारी,जन्में 5 नए चीता शावक

कूनो में मादा चीता KJ-21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। भारत में चीतों की संख्या 60 और भारतीय धरती पर जन्मे चीते 41 हुए।

कूनो पालपुर।

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव संरक्षण के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

यहां 5 अक्टूबर को मादा चीता KJ-21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया।

इसके साथ भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है।

खास बात यह है कि इनमें 41 चीते भारत की धरती पर जन्मे हैं।

यानी कूनो में चीता पुनर्स्थापना अभियान अब केवल चीतों को बसाने तक सीमित नहीं है।

यहां उनकी नई पीढ़ी भी तेजी से आगे बढ़ रही है।

भारतीय धरती पर जन्मी KJ-21 बनी मां

KJ-21 की उम्र करीब 32 महीने है। वह भारत में जन्मी मादा चीता है।

उसके शावकों के जन्म के साथ कूनो में चीता संरक्षण की मुहिम को नई ताकत मिली है।

KJ-21 भारत में जन्मे चीतों में तीसरी ऐसी मादा है,

जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है।

इससे पहले KJ-12 और मुखी भी शावकों को जन्म दे चुकी हैं।

 बोत्सवाना की नई वंशावली की शुरुआत

इन पांच शावकों का जन्म एक और वजह से खास है।

इनके पिता बोत्सवाना से भारत लाए गए नर चीता हैं।

इसलिए इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली की शुरुआत हुई है।

इससे चीता आबादी में नई आनुवंशिक विविधता जुड़ने की उम्मीद है।

संरक्षण अभियान को मिली नई कामयाबी

कूनो में लगातार हो रहे चीतों के जन्म को प्रोजेक्ट चीता की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

वैज्ञानिक निगरानी, बेहतर प्रबंधन और लगातार संरक्षण प्रयासों से चीतों की आबादी बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर वन अधिकारियों,

पशु चिकित्सकों, मैदानी अमले और प्रबंधन टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि टीम की मेहनत से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है।

Keywords:
कूनो राष्ट्रीय उद्यान, Kuno National Park, चीता शावक, चीता प्रोजेक्ट,

See also  MP: प्रदेशभर में फैला डॉक्टर्स का आंदोलन,कई अस्पतालों में OPD बंद

प्रोजेक्ट चीता, KJ-21 चीता, मध्यप्रदेश चीता, भारत में चीतों की संख्या,

बोत्सवाना चीता, चीता संरक्षण