Skip to content
  • Thursday, October 8, 2026
:: जनप्रचार ::

:: जनप्रचार ::

Madhya Pradesh News Today | MP News Hindi

Banner Add
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
  • सियासत
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म/अध्यात्म
  • सितारे
  • लाइफस्टाइल
  • आलेख
  • संपर्क
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • EVMसे वोट भी और कमाई भी,एमपी ने कमाए 11 करोड़
मध्य प्रदेश

EVMसे वोट भी और कमाई भी,एमपी ने कमाए 11 करोड़

MP की EVM Sharing Policy से राज्य को ₹11.22 करोड़ की आय हुई। राजस्थान समेत दूसरे राज्यों को किराए पर EVM देकर चुनाव खर्च घटाने में मदद मिली।

October 2, 2026
Ravi Awasthi

भोपाल।
मध्य प्रदेश में चुनावों में इस्तेमाल होने वाली EVM को लेकर नई व्यवस्था सामने आई है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी अतिरिक्त EVM दूसरे राज्यों को किराए पर देना शुरू किया है।

इससे मध्य प्रदेश को करीब ₹11.22 करोड़ की आय हुई है।

इस व्यवस्था का मकसद खाली पड़ी मशीनों का उपयोग करना है।

साथ ही दूसरे राज्यों को नई मशीनें खरीदने की जरूरत कम होती है।

दूसरे राज्यों के चुनाव में MP की मशीनें

मध्य प्रदेश ने अपनी EVM Sharing Policy तैयार की है।

इसके तहत जरूरत से ज्यादा उपलब्ध मशीनें दूसरे राज्यों को दी जाती हैं।

इन्हें स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए किराए पर दिया जाता है।

इस नीति के तहत छत्तीसगढ़ को 3,000 EVM उपलब्ध कराई गई थीं।

जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के साथ भी समझौते किए गए।

उत्तराखंड और गुजरात के साथ भी व्यवस्था बनाने की पहल हुई थी।

यह भी पढ़ें..सुरक्षा में सेंध,24 EVM चोरी–Click

राजस्थान को 90 हजार यूनिट देने का करार

फरवरी 2026 में मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच अतिरिक्त समझौता हुआ।

इसके तहत राजस्थान को 30 हजार कंट्रोल यूनिट

और 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर देने की व्यवस्था की गई।

इनका इस्तेमाल राजस्थान के नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में होना है।

See also  बालाघाट: तीन महीनों में 19 बच्चों की मौत के दावे, प्रशासन ने मानी सिर्फ आठ

दूसरे राज्यों को भी बड़ी बचत

इस मॉडल से केवल MP को आय नहीं हो रही है।

दूसरे राज्यों को भी फायदा हो रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़

जैसे राज्यों ने नई मशीनें खरीदने के बजाय MP की EVM का इस्तेमाल किया।

इससे करीब ₹200 करोड़ की खरीद लागत बचने का दावा किया गया है।

EVM का हिसाब भी डिजिटल होगा

मशीनें दूसरे राज्यों में भेजने के बाद उनका रिकॉर्ड रखना जरूरी है।

इसके लिए MP राज्य निर्वाचन आयोग ने

EVM Randomisation Software विकसित किया है।

इससे मशीनों की पहचान, उपलब्धता और आवंटन का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

वापसी के बाद उनका दोबारा इस्तेमाल भी सिस्टम के जरिए ट्रैक किया जा सकेगा।

राज्यों के बीच बनेगा EVM का पूल

MP की इस नीति को राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्टैंडिंग कमेटी में भी रखा गया था।

कमेटी ने नीति को मान्यता दी।

साथ ही दूसरे राज्यों को भी ऐसी व्यवस्था अपनाने पर सहमति बनी।

राज्यों से उपलब्ध EVM और आगामी स्थानीय चुनावों की

संभावित तारीखों की जानकारी साझा करने को कहा गया।

चोरी गई ईवीएम का सुराग नहीं

इधर,अनूपपुर में चोरी गई दो दर्जन ईवीएम का अब तक सुराग नहीं मिला।

इनमें 8 बैलेट यूनिट 16 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं।

See also  डिजिटल सुरक्षा में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, जबलपुर SLDC को अंतरराष्ट्रीय मान्यता

यह मशीनें तहसील कार्यालय की गोदाम से चोरी गईं।

अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

Keywords:
MP EVM Sharing Policy, MP EVM News, मध्य प्रदेश EVM,

EVM किराए पर, MP State Election Commission,

EVM Sharing, Rajasthan EVM, MP Election News

 

 

Tags: Election technology, EVM, EVM Sharing Policy, Local Body Election, Madhya Pradesh, MP News, Rajasthan Election, State Election Commission

Post navigation

1040 पदों वाली भर्ती में बड़ा ट्विस्ट, अब फिर भरे जाएंगे फॉर्म;पुरानी फीस होगी वापस
हनुमान चालीसा ने दी हिम्मत और घायल रहते संभाला विमान,मोदी से बोले पायलट स्मित

Khel

खेल

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत ने अचानक छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी!

October 6, 2026
Janprachar News Desk
खेल

T-20: श्रेयस का तूफान, 15वें ओवर में भारत की जीत; 42 गेंदों में ठोका शतक

October 6, 2026
Ravi Awasthi

वीडियो समाचार

RSS feed: MP Info MP Info

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर मार्शल श्री आशुतोष दीक्षित को दी बधाई
  • फार्मा, बायोटेक और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मध्यप्रदेश में सरलीकृत 25 नीतियों से बढ़ रही विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मध्यप्रदेश में 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मनोरंजन

देश मनोरंजन

नाना पाटेकर के निधन की खबर से सिनेमा जगत में शोक, गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद मौत

October 8, 2026
Janprachar News Desk
मध्य प्रदेश मनोरंजन

पंचायत के ‘प्रधान जी’ को मिलेगा किशोर कुमार सम्मान, खंडवा में सजेगी सुरों की महफिल

October 7, 2026
Ravi Awasthi
मनोरंजन

प्राइवेट वीडियो लीक होने पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयरपोर्ट पर बैठकर रोती रही; माता-पिता ने भी देख लिया था वीडियो

October 7, 2026
Janprachar News Desk
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 15 Winner: अविनाश मिश्रा ने जीती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये और कार-यूरोप ट्रिप भी मिली

October 5, 2026
Janprachar News Desk
© 2026 Janprachar.com - All Rights Reserved.
Powered by Createx.in