मप्र विधानसभा मानसून सत्र: 29 जून तक जमा होंगे लिखित प्रश्न,आएगा UCC बिल
मध्य प्रदेश विधानसभा का पावस सत्र 20 से 24 जुलाई तक आयोजित होगा। विधानसभा सचिवालय ने विभागवार प्रश्न जमा करने की समय-सीमा जारी की है। विधायकों के प्रश्न 21 से 29 जून तक ऑनलाइन-ऑफलाइन जमा होंगे।

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर सरकार अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आगामी मानसून सत्र में यूसीसी का प्रस्ताव विधानसभा में लाया जाएगा।














