एक माह में मध्यप्रदेश को मिली तीसरी रामसर साइट

भोपाल

पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने इंदौर के यशवंत सागर तालाब को मध्यप्रदेश की चौथी रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। डंग ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण-संरक्षण के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों के लिये केन्द्र शासन से मिली एक सशक्त पहचान है।

डंग ने कहा कि इंदौर जिले में अब दो रामसर साइट हो गई हैं। गत 3 अगस्त को सिरपुर तालाब को और आज यशवंत सागर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिला है। लंबे समय तक मध्य प्रदेश में केवल एक भोपाल तालाब ही रामसर साइट के रूप में जाना जाता था। मंत्री डंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार माना है।

म.प्र. में अब 4 रामसर साइट

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आज यशवंत सागर तालाब को रामसर साइट का दर्जा दिए जाने से प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रामसर साइट की संख्या 4 हो गई है। इनमें भोपाल का बड़ा तालाब, शिवपुरी का साख्य सागर तालाब, इंदौर का सिरपुर तालाब एवं यशवंत सागर तालाब हैं। विश्व में हो रहे जलवायु असंतुलन और परिवर्तन के दौर में रामसर साइट की भूमिका विश्व के पर्यावरण सुधार में अति महत्वपूर्ण है।

See also  चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रम को हिंदी माध्यम में संचालित करने के लिए तेजी से करें कार्य : मुख्यमंत्री चौहान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *