आपचंद मध्यम सिंचाई परियोजना सागर में भू-अर्जन और पुनर्वास कार्य समय-सीमा में होगा : मंत्री भार्गव

भोपाल
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि सागर जिले में आपचंद मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत विस्थापितों के पुनर्वास का कार्य समय-सीमा और शासन के निर्देशानुसार कराया जायेगा। उन्होंने यह बात सागर कलेक्ट्रेट सभागार में आपचंद मध्यम सिंचाई परियोजना बाँध निर्माण के भू-अर्जन के कारण विस्थापित कुटुम्बों के पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन के लिये पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन नीति के पुनर्विलोकन के लिये बनी समिति की बैठक में कही।

मंत्री भार्गव ने कहा कि परियोजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके, इसके लिये आवश्यक है कि निर्माण उत्तम गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहाकि बाँध क्षेत्र में आने वाले ग्रामवासियों को मुआवजा का वितरण राज्य शासन की पुनर्वास और भू-अर्जन नीति के अनुरूप किया जायेगा। उन्होंने विस्थापित होने वाले परिवारों के साथ सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने की सलाह भी जिला प्रशासन को दी। बैठक में कलेक्टर सागर दीपक आर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

See also  6 माह में 377 करोड़ एक्स्ट्रा रेवेन्यू जुटाने की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *