विदिशा।
मध्यप्रदेश कैडर के 2019 बैच के IAS अधिकारी अनिल कुमार डामोर का मंगलवार सुबह निधन हो गया।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय ले जाया गया।
हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
उनका परिवार झाबुआ में है। उनकी पार्थिव देह हो झाबुआ ले जाया जा रहा है।
डामोर एक दिन पहले ही विदिशा के अपर कलेक्टर,एडीएम पद से रिलीव हुए थे।
इसी महीने उनका तबादला भोपाल हुआ था।
वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव की नई जिम्मेदारी संभालने वाले थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत
सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हुई।
परिचित उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधन की खबर फैलते ही प्रशासनिक अमले में शोक छा गया।
बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
सभी उनके अचानक चले जाने से स्तब्ध नजर आए।
नई जिम्मेदारी से पहले ही निधन
अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके थे।
हाल ही में शासन ने उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल में उप सचिव के पद पर किया था।
वे विदिशा से रिलीव होने के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में थे। इसी बीच उनके निधन की खबर सामने आई।
सहकर्मी बोले- अधिकारी के साथ अच्छा साथी खोया
सहकर्मियों के अनुसार डामोर का व्यवहार बेहद सहज था।
वे मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे।
अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक से वे सहजता से बातचीत करते थे।
यही वजह थी कि प्रशासनिक अमले में उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई।
मेडिकल कॉलेज पहुंचे उनके सहयोगी पुरानी यादें साझा करते रहे।
सभी ने कहा कि उन्होंने एक अच्छे अधिकारी के साथ एक अच्छे साथी को भी खो दिया।
झाबुआ से था संबंध
अनिल कुमार डामोर मूल रूप से झाबुआ जिले के रहने वाले थे।
उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
उनका बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ रहा है। बेटी भी पढ़ाई कर रही है।
मेडिकल कॉलेज में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया।
Key Words
- IAS Anil Kumar Damor
- Anil Damor death
- Vidisha IAS officer
- MP IAS officer death
- 2019 batch IAS officer
- IAS officer heart attack
- Anil Kumar Damor Vidisha
- अनिल कुमार डामोर
- IAS अधिकारी का निधन
- विदिशा अपर कलेक्टर