Video, गुना: चलती सीएनजी कार में लगी आग,बाल-बाल बचे सवार

शिवकुमार जोगी,गुना।

(9685479787)

शहर में बड़े पुल के पास रविवार रात एक चलती iNex कार अचानक आग का गोला बन गई। इंदौर का एक परिवार ओरछा से दर्शन कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

गनीमत रही कि चालक अंशुल मांडलिक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सभी को कार से उतार लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, जाम के कारण दमकल को पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया और तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

3 महिलाएं,2 बच्चे भी थे सवार,सभी सुरक्षित

मांडलिक के साथ तीन महिलाएं, दो बच्चे कार में सवार थे। गाड़ी में धुंआ निकलते व आग की चिंगारी देख चालक मां​डलिक ने सूझबूझ का परिचय दिया। उसने कार को तत्काल सड़क किनारे पार्क कर,इसमें सवार सभी लोगों को जल्दी से बाहर निकाला।

चालक मांडलिक ने मौके पर मौजूद लोगों से दमकल ​बुलाने की अपील की।

करीब दस मिनट के अंतराल से ही दमकल मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का जतन किया,लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी ​थी।

कार में CNG किट लगी हुई थी, जिसने इस घटना को और गंभीर बना दिया।

हादसा नहीं, है चेतावनी

यह घटना सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि CNG वाहनों की बढ़ती जोखिमभरी लापरवाही का संकेत है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार से पहले धुआं उठा और कुछ ही मिनटों में आग फैल गई-जो अक्सर गैस लीकेज या तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है।

🔥 क्यों बढ़ रहे हैं CNG कारों में आग के मामले?
. गलत या अनधिकृत CNG किट फिटिंग
. पाइपलाइन/वाल्व में लीकेज
. नियमित सर्विसिंग और टेस्टिंग की अनदेखी
. लंबे समय तक लगातार ड्राइविंग से ओवरहीटिंग
. सुरक्षा मानकों की अनदेखी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *