कन्हैया नाथ,नसरुल्लागंज/सीहोर
7806054815
वन विभाग में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत रेहटी वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर हरीशचंद्र महेश्वरी (In Photo)का स्थानांतरण सीहोर तथा बुधनी वन परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर सुबोध वर्मा का स्थानांतरण रेहटी कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न मामलों को लेकर शिकायतें और विवाद सामने आते रहे थे।
उल्लेखनीय है कि बुधनी वन क्षेत्र के दुधई जंगल में कथित अवैध कटाई और वन क्षरण के मुद्दे को जनप्रचार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस संबंध में प्रकाशित खबरों के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिए जाने की चर्चा रही। हालांकि विभाग ने तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है।
यह भी पढ़ें… एक महिला, दो रिश्ते और खूनी अंजाम–Click
विभागीय सूत्रों के अनुसार, रेहटी में पदस्थ रहते हुए हरीशचंद्र महेश्वरी के खिलाफ वन भूमि पर अवैध उत्खनन, मिट्टी की खुदाई, दूधी प्रजाति की लकड़ियों की कथित अवैध कटाई तथा परिवहन से जुड़े मामलों में शिकायतें की गई थीं। साथ ही फर्जी मनी रसीदों के उपयोग को लेकर भी आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई थी। हालांकि इन आरोपों की विभागीय पुष्टि या अंतिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें… बुधनी के खिलौनों की चमक में –Click