देवास।(9826019364)
इंदौर-बैतूल-नागपुर फोरलेन(NH47) सड़क निर्माण को लेकर देवास जिले में नया विवाद सामने आया है।
कन्नौद क्षेत्र के एक किसान ने आरोप लगाया है कि सड़क का निर्माण स्वीकृत लेआउट के अनुसार नहीं हो रहा।
मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है।
वहीं, NHAI के क्षेत्रीय अधिकारी ने जांच कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

नक्शे और मौके की स्थिति में अंतर
ग्राम बागनखेड़ा निवासी किसान परमानंद जाट का कहना है कि सड़क के स्वीकृत एलाइनमेंट प्लान और मौके पर चल रहे निर्माण में बड़ा अंतर है।
उनका आरोप है कि सड़क का निर्माण स्वीकृत लेआउट से हटकर किया जा रहा है,
जिससे उनकी निजी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।
उनका दावा है कि यह भूमि अधिग्रहण की सीमा में भी नहीं आती।
सूचना के अधिकार के तहत उन्होंने संबंधित दस्तावेज हासिल किए।
जो उनके उक्त तथ्य को प्रमाणित करते हैं।
‘गलती छिपाने की कोशिश की जा रही’

परमानंद जाट ने आरोप लगाया कि NHAI की हरदा इकाई के इंजीनियर प्रमोद कुमार और संबंधित हल्का पटवारी अपनी गलती छिपाने का प्रयास कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से जमीन का दोबारा सीमांकन करा दे,
तो पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।
पहले भी दी थीं शिकायतें
किसान के अनुसार, इस मामले की शिकायत पहले भी तहसीलदार, एसडीएम और जिला प्रशासन से की जा चुकी है।
हालांकि अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया,
लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि निर्माण स्वीकृत लेआउट के अनुरूप है या नहीं।
FIR की धमकी का भी आरोप
परमानंद ने कहा कि जिम्मेदार अपनी गल्ती छिपाने उन्हें ही धमका रहे हैं।
सीमांकन की मांग पर शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में एफआईआर कराने की धमकी दी जाती है।
ये हैं किसान की मांगें

किसान ने कलेक्टर से प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दोबारा सीमांकन हो।
स्वीकृत लेआउट के अनुसार सड़क निर्माण किया जाए।
जांच पूरी होने तक विवादित हिस्से में निर्माण कार्य रोका जाए।
साथ ही, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
NHAI ने जांच का दिया भरोसा


