उमरिया: पाली जनपद में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान में तेजी

विक्की दाहिया,पाली,उमरिया। जिले की पाली जनपद अंतर्गत जिला कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान एवं ‘एक बूथ -पांच यूथ’ कार्यक्रम तेज गति से जारी है। जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह बबलू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर कार्यक्रम को गति दे रहे हैं।

इसी क्रम में जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह ने ग्राम पंचायत खिचड़ी, पढपरिहा,कठई चिंकी,सलैया व सास गढ़रौला में पहुंचकर ग्रामीणों को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया।

इस मौके पर पार्टी के मंडलम अध्यक्ष आनंद सिंह मार्को, वरिष्ठ नेता खेमचंद प्रधान, मोहम्मद मोबीन खान ,ब्लॉक महामंत्री देवेन्द्र प्रधान ,युवा कार्यकर्ता अंकित महोबिया एवं दीपांशु सिंह भी मौजूद थे। साथ ही आगामी 8 फरवरी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी के उमरिया आगमन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

जनपद अध्यक्ष श्री मनीष सिंह बबलू ने लोगों से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक संख्या में श्री नाथ की सभा में उपस्थित हों।

See also  मनरेगा का नाम बदलने का विरोध करेगी उमरिया जिला कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *