मुख्यमंत्री चौहान ने आम का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौध-रोपण के संकल्प में आज निवास परिसर में आम का पौधा रोपा और श्रमदान किया।

आम स्वादिष्ट फल होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आम चाहे कच्चे हों या पके दोनों का ही महत्व है। कच्चे आम अर्थात अमिया या कैरी का पना गर्मी के मौसम में होने वाली कई बीमारियों से शरीर को सुरक्षित करता है। कच्चा आम आँत में होने वाले संक्रमण से भी बचाता है। इसके सेवन से लीवर की परेशानी भी दूर होती है। गर्मी के आते ही अक्सर लू लगने का खतरा रहता है। लू से बचने के लिए कच्चा आम बहुत असरकारक होता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। शरीर में होने वाली बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। कच्चा आम हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर हम अध्यात्मिक दृष्टि से देखें तो प्रत्येक पूजन और कलश स्थापना में आम की पत्ती का विशेष महत्व होता है, प्राकृतिक रूप से सूख कर गिरे आम की लकड़ी और पत्तियाँ हवन-यज्ञ कार्यों के लिए प्रयोग किये जाने पर उद्देश्य की पूर्ति में अति उपयोगी सिद्ध होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *