भोपाल।
एक बाइक सवार का जल्दबाजी में मारा गया कट 25 वर्षीय महिला पत्रकार की जिंदगी पर भारी पड़ गया।
सपना कुमारी रोज की तरह अपने काम पर जा रही थीं, लेकिन रास्ते में हुए एक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली।
भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को कट मार दिया।
इससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और पीछे बैठी सपना सड़क पर गिर गईं।
तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक कट से बिगड़ा संतुलन, सड़क पर गिर पड़ीं सपना
सपना कुमारी रैपिडो बाइक बुक कर एक निजी न्यूज चैनल के कार्यालय जा रही थीं।
वह चैनल में ट्रेनी पत्रकार थीं। भदभदा चौराहे के पास एक अन्य बाइक सवार ने रैपिडो चालक को अचानक कट मार दिया।
इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सपना सड़क पर जा गिरीं।
इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें…मैकेनिकल इंजीनियर बना तस्कर–Click
बिहार की रहने वाली थीं सपना
