रहवासी इलाके में कारोबार:भोपाल में OYO होटल पर निगम का ताला,बजाई रामधुन

भोपाल के गौतम नगर में रहवासी बिल्डिंग में चल रहे OYO होटल को नगर निगम ने सील कर दिया। नोटिस के बाद भी कारोबार जारी रहने पर कार्रवाई हुई।

भोपाल(9826019364)।

रहवासी इलाकों में कारोबार पर भोपाल नगर निगम सख्त हो गया है।

बुधवार को निगम ने गौतम नगर में बड़ी कार्रवाई की।

वार्ड-58 की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग में चल रहे OYO होटल को सील कर दिया गया।

खास बात यह रही कि निगम की चेतावनी के बाद भी कारोबार जारी था।

पहले व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया गया था।

नोटिस के बाद भी चलता रहा होटल

निगम के मुताबिक, भवन स्वामी शुभेंदु उपाध्याय होटल संचालित कर रहे थे।

इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं होने की बात सामने आई।

निगम ने पहले नियम-11 के तहत सूचना पत्र जारी किया था।

इसके बाद 24 अगस्त को अंतिम नोटिस दिया गया।

नोटिस में भवन को मूल स्वरूप में लाने को कहा गया।

साथ ही व्यावसायिक गतिविधि बंद करने के निर्देश दिए गए।

इसके बावजूद होटल का संचालन जारी रहा।

इस पर निगम ने अब सीलिंग की कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें… शिक्षक भर्ती आंदोलन में दिग्विजय की एंट्री—Click

तीन विभागों की संयुक्त कार्रवाई

कार्रवाई के लिए निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

इसमें भवन अनुज्ञा, राजस्व और अतिक्रमण शाखा शामिल थीं।

गोविंदपुरा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

पुलिस की मौजूदगी का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।

निगम ने दिया सख्त संदेश

निगम ने साफ किया है कि रहवासी क्षेत्रों में अवैध कारोबार स्वीकार नहीं होगा।

बिना वैध अनुमति कारोबार करने वालों पर कार्रवाई होगी।

स्वीकृत भू-उपयोग के विपरीत गतिविधियों पर भी सख्ती होगी।

निगम ने चेताया कि नोटिस के बाद भी कारोबार जारी रहा,

तो संबंधित भवन स्वामी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी भी उतरे विरोध में

दूसरी ओर, सीलिंग कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया।

बुधवार को व्यापारियों ने गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन किया।

व्यापारी पहले कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर परिसर पहुंचे।

इसके बाद गांधी प्रतिमा के सामने प्रार्थना सभा हुई।

इस दौरान रामधुन भी बजाई गई।

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल के नेतृत्व में व्यापारी जुटे।
उन्होंने स्थायी समाधान की मांग उठाई।

अब सवाल यह है कि रहवासी इलाकों में चल रहे अन्य कारोबार पर निगम कब कार्रवाई करेगा?

Key Words:
भोपाल OYO होटल, गौतम नगर होटल सील, नगर निगम कार्रवाई,

रहवासी इलाके में कारोबार, रेसिडेंशियल बिल्डिंग, अवैध व्यावसायिक गतिविधि,

भोपाल नगर निगम, होटल सीलिंग, कमर्शियल एक्टिविटी, व्यापारियों का विरोध