उमरिया: पटेहरा पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया आनंद उत्सव

पाली।जिले की पाली जनपद पंचायत अंतर्गत पटेहरा ग्राम पंचायत के कुठुलिया गांव में आनंद उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जनपद सदस्य सुश्री रोशनी सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। इस मौके पर सुश्री रोशनी ने ग्रामीणों को जीवन में खुश रहने के तरीके व इसके लाभ बताए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जीवन में खुशी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुशी का अमीरी या गरीबी से संबंध नहीं है। व्यस्त तो हर कोई है। महंगाई के इस दौर में कमाने की होड और व्यस्तता ने जीवन को तनावमय बनाया है।

तनाव अनेक बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए हर हाल में जीवन में खुशी के पल खोजे जाने चा​हिए। व्यस्त जीवन में खुशी का मौका तलाशा जाना चाहिए। आपसी मेलजोल,सदभाव,सामंजस्य व मधुर वाणी जीवन को आनंदमय बनाती है।

आनंदमयी जीवन व्यक्ति को स्वस्थ बनाते हुए अनेक बीमारियों से बचाता है। सुश्री रोशनी ने कहा कि खुशी अमीर या गरीबी का विषय नहीं है। यह आंतरिक अनुभूति है। उन्होंने कहा कि स्वयं भी खुश रहें व दूसरों को भी खुश रखें। इसी में जीवन की सार्थकता है।

सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा आवश्यक
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक हैं। यह बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास करते हैं। उन्होंने पालकों से अपने बच्चों को शाला भेजने का आहवान किया।

सुश्री रोशनी ने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए जीवन में शिक्षा अति आवश्यक है। इसलिए अपने बच्चों को अध्ययन के लिए अवश्य प्रेरित करें व उसे ​समय पर व नियमित स्कूल भेजें। प्रांरभ में पंचायत पदाधिकारियों सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्य अ​अतिथि सुश्री रोशनी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *