सूरज की बढ़ती तपिश से बदला स्कूलों का समय, जाने क्या होगा नया टाइम टेबल

शिवकुमार जोगी / गुना

(96854 79787)
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बढ़ते तापमान के कारण भीषण गर्मी का असर अब स्कूलों पर भी देखने को मिल रहा है. इसी के चलते जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों की समय सीमा में बदलाव किया गया है .

हीटवेव के चलते शासकीय/ अशासकीय /अनुदान प्राप्त /मान्यता प्राप्त /सीबीएसई /नवोदय विद्यालय /केंद्रीय विद्यालय/ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्राप्त विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल का समय प्रात हा सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 किया जाता है

पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन समय सारणी अनुसार रहेगा.

अशासकीय विद्यालय जो प्रातः 7:30 बजे से पूर्व संचालित हो रहे हैं उनका समय यथावत रहेगा यह आदेश तत्काल रूप से प्रभावशील होगा.

वहीं कई प्राइवेट स्कूलों द्वारा सोमवार से स्कूल की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई है

See also  Guna: 17 लाख की मिर्ची गैंग लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश, भोपाल के जंगल से दबोचे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *