रवि अवस्थी,भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा में पूछे जाने वाले सवालों के साथ कथित छेड़छाड़ और भ्रामक जवाबों को लेकर कांग्रेस के तीन विधायकों ने प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई है।
आरोप है कि प्रश्नों के बिंदु हटाए जा रहे हैं, अधूरी जानकारी दी जा रही है और विभागीय जवाबों में विरोधाभास है।
तीनों विधायकों की कुल चार अलग-अलग शिकायतों ने सचिवालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
1. नारायण सिंह पट्टा की पहली शिकायत: पांच में से दो बिंदु हटाए गए
विधायक नारायण सिंह पट्टा (मंडला) ने 24 फरवरी को प्रश्न क्रमांक 2096 के तहत पांच बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।
उनका आरोप है कि विधानसभा सचिवालय ने प्रश्न के ‘क’ और ‘ख’ बिंदु हटाकर केवल शेष तीन बिंदुओं को शामिल किया और उन्हीं पर विभाग से जवाब मंगाया।
पट्टा का कहना है कि हटाए गए दोनों बिंदु उच्च शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़े गंभीर पहलुओं को उजागर करते थे। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मांगी गई थी 5 बिंदुओं पर जानकारी

———————————————–
जवाब मिला नीचे के सिर्फ तीन बिंदुओं का

2. नारायण सिंह पट्टा की दूसरी शिकायत: जवाब में विरोधाभास और अधूरी जानकारी
+++


मधु भगत (परसवाड़ा) ने प्रश्न क्रमांक 2192 के जवाब को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।