जबलपुर के पाटन में नशे में धुत एक सपेरा शराब अहाते में कोबरा छोड़कर चला गया। नाग को फन फैलाए देख लोग दहशत में आ गए, बाद में रेस्क्यू कर जंगल छोड़ा गया।जबलपुर।
जिले के पाटन क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सपेरा टोकरी में बंद कोबरा लेकर शराब दुकान पर पहुंच गया। सपेरे ने पहले शराब खरीदी और फिर दुकान के पास ही अहाते में बैठकर पीने लगा। शुरू में किसी को अंदाजा नहीं था कि टोकरी में जहरीला नाग है।
नशा चढ़ा तो भूल गया नाग
शराब का नशा चढ़ते ही सपेरा मदहोश हो गया। हालत ऐसी हो गई कि उसे अपनी सुध-बुध ही नहीं रही और वह कोबरा को वहीं छोड़कर चला गया। कुछ ही देर में नाग टोकरी से बाहर निकला और शराब दुकान के पास फन फैलाकर बैठ गया।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=83891

नाग देख सहमे लोग, ठप हुई बिक्री
कोबरा को खुले में देख आसपास मौजूद लोग डर गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई, लेकिन डर के कारण कोई भी शराब खरीदने दुकान के अंदर नहीं जा सका। कुछ समय के लिए दुकान की बिक्री भी प्रभावित रही।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=83901
सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
स्थिति बिगड़ती देख दुकान मालिक ने सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ ने सावधानी से नाग का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
सपेरे की तलाश जारी
घटना के बाद से सपेरा कहां गया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है कि सपेरा कौन था और नाग कहां से लाया गया था।
यह भी पढ़ें.. https://janprachar.com/?p=83869