मप्र सीएम यादव सोमवार को सेसईपुरा दौरे पर

भोपाल,जनप्रचार.कॉम। मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव सोमवार को श्योपुर के सेसईपुरा जाएंगे।वह वहां कूनो पालपुर के चीता मित्रों से संवाद करेंगे व उन्हें सायकिल भी वितरित करेंगे।

मुख्यमंत्री इससे पहले कूनो में लगने वाले पेट्रोल पंप के लिए भूमि पूजन भी करेंगे। अलबत्ता कूनो पालपुर में प्रस्तावित चीता सफारी का कार्यक्रम फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री पहले इसके लिए भी भूमि पूजन करने वाले थे।

दरअसल,सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों दिए एक आदेश में नए सफारी व चिड़ियाघर निर्माण पर रोक लगा दी है। इसके लिए पहले सुप्रीम कोर्ट से इजाजत लेनी होगी।इसमें सफारी शुरू होने वाले प्रभाव व पर्यावरण संबंधी बातों का ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *