भोपाल में कविता का महाकुंभ:नववर्ष पर सजेगा 50 हजार श्रोताओं का मंच

रवि अवस्थी,भोपाल।

हिंदू नववर्ष के स्वागत में राजधानी भोपाल कविता के रंग में रंगने जा रही है। जहां मंच पर शब्दों की बारिश होगी। श्रोता नववर्ष का स्वागत तालियों की गूंज के साथ करेंगे।

स्वयं सेवी संस्था कर्मश्री के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन बुधवार रात 8 बजे टीटी नगर स्टेडियम मार्ग पर होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे। सम्मेलन में करीब 50 हजार श्रोता जुटने के आसार हैं।

🌼 रजत जयंती वर्ष में और भव्य आयोजन
गुड़ी पड़वा के अवसर पर आयोजित यह कवि सम्मेलन इस वर्ष अपने 25वें (रजत जयंती) वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

कर्मश्री संस्था प्रमुख विधायक रामेश्वर शर्मा हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले 24 वर्षों से लगातार यह आयोजन कर रही है।

इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

🎙️ ये दिग्गज कवि करेंगे काव्य पाठ

मंच पर देश के ख्यातनाम कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। इनका संयोजन प्रख्यात कवि कुमार विश्वास करेंगे।

डॉ विश्वास सुबह 11.30 बजे भोपाल विमानतल ✈️ पहुंचेंगे।

श्री शर्मा ने बताया कि डॉ विश्वास के अलावा प्रसिद्ध कवि दिनेश बावरा,सुदीप भोला,अजय अंजाम,कुशल कुशलेन्द्र व सान्या राय भी अपनी रचानाएं प्रस्तुत करेंगे।

🪑 ‘पहले आओ-पहले पाओ’ सीटिंग

विधायक शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में श्रोताओं के लिए बैठक, पेयजल और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह नई पीढ़ी तक परंपराओं के संस्कार पहुंचाने का माध्यम भी है। इसी उद्देश्य से यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है।

See also  जमीन विवाद में धरमपुरी भाजपा विधायक पर हमला, सिर में लगी चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *