कलेक्टर,विधायक को मिला समोसा,नपा अध्यक्ष को नहीं,उपेक्षा पर मचा बवाल

हरदा।

गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह में समोसा नहीं मिलने पर हरदा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमोडिया ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे अपमान से जोड़ते हुए वरिष्ठ नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की।

कलेक्टर के सामने हुआ अपमान

गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ हरदा में भी धूमधाम से मनाई गई। नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने परेड की सलामी ली। झंडा वंदन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक आरके दोगने व हरदा नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमोडिया,नपा उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया था।

https://www.facebook.com/share/r/14TBYnVjyua/

नपा अध्यक्ष की हुई अनदेखी
हैरानी की बात यह कि कलेक्टर,विधायक समेत अन्य अतिथियों के समक्ष मेज लगाई गई। इस पर नाश्ते से भरी प्लेट,पानी बोतल रखीं गई,लेकिन इस मामले में नपा अध्यक्ष की पूरी तरह अनदेखा किया गया।

यही नहीं,भारती के लिए लगाए गए सोफे पर पुरानी,मैली चादर ढकी गई। इससे अध्यक्ष भारती का पारा चढ़ गया।

यह भी पढ़ें..उमरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रोटोकॉल की अनदेखी पर भड़की अध्यक्ष
कार्यक्रम जारी रहने तक नपा अध्यक्ष अपमान का यह कड़वा घूंट चुपचाप सहन कर गई,लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अफसरों को आड़े हाथों लिया।

नपा उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने भी अधिकारियों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई।

आयोजन में व्यवस्था बनाने का काम नगर पालिका ही संभालती है,लेकिन वह भी अपने अध्यक्ष के सम्मान का ध्यान नहीं रख सकी। बात छोटी,लेकिन गंभीर है।

कौन है भारती राजू कमोडिय़ा
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी है।

नपा के पिछले चुनाव में उन्होंने सर्वाधिक 1093 मतों से जीत हासिल की और अध्यक्ष चुनी गईं।

दसवीं कक्षा तक पढ़ी, भारती समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रही है। उनके ठेकेदार पति भाजपा में जिला उपाध्यक्ष भी रहे।

35 सदस्यीय नपा परिषद में बीजेपी के 24,कांग्रेस के 10 और एक निर्दलीय पार्षद है। इनमें से भारती को 25सदस्यों का समर्थन हासिल है।

See also  77वां गणतंत्र दिवस: पाली में हर्षोल्लास से मना राष्ट्रीय पर्व,दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *