उमरिया में हर्षोल्लास से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस , दी बधाई

उमरिया।
उमरिया जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर जगह—जगह ध्वजारोहण हुआ। मिठाई बांटकर लोगों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इससे पहले सुबह नगर में प्रभात फेरी भी निकली।

​कलेक्टर जैन ने फहराया ध्वज
मुख्य आयोजन जिला मुख्यालय के अमर शहीद स्टेडियम में हुआ। यहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली।

परेड में पुलिस, वन विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। कलेक्टर जैन ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया, जिसके बाद हर्ष फायर और मार्च पास्ट का आयोजन हुआ।बच्चों ने पीटी प्रदर्शन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली गईं।

इन्होंने दी लोगों को बधाई
इस मौके पर नगर के अनेक गणमान्य व प्रतिष्ठितजनों ने लोगों को गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह इस प्रकार है…

See also  उमरिया: स्वैच्छिक शिविर में 6 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदान की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *