जबलपुर में हिट एंड रन: अब तक 5 की मौत,13 को रौंदा

रवि अवस्थी,भोपाल। संस्कारधानी ,जबलपुर में हिट एंड रन का एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसमें एक कार चालक ने 13 लोगों को रौंद डाला। इनमें से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजन दस लाख रुपए के मान से मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अब तक 5 की मौत
हादसा उस वक्त हुआ,जब बरेला से जबलपुर जा रही एक कार के चालक ने सड़क किनारे बैठे 13 मजदूरों को रौंद डाला।

हादसे में चैनवती बाई (40) और लच्छो बाई (40) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अन्य 11 मजदूर घायल हुए थे।

इनमें से इलाज के दौरान गोमता बाई पति नवाबी लाल (40), वर्षा कुशराम पति कमलेश (45) और कृष्णा बाई पति संजू (40) ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह,हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

पुलिस सूत्रों के अनुसार,श्रमिकों को रौंदने वाली कार पर नंबर नहीं था। हादसे के बाद कार चालक ​भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में हैं। बताया जाता है कि मजदूरों को एक ठेकेदार कामकाज के सिलसिले में जबलपुर लाया था।

कार मालिक को दबोचा

टोल नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर कार मझौली निवासी एक फिजियोथेरेपिस्ट दीपक सोनी के नाम रजिस्टर्ड पाई गई। बताया जाता है कि कार दीपक का भाई लखन चला रहा था। जो फिलहाल फरार है।

क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। क्राइम ब्रांच के एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन

इधर,हादसे में मारे गए श्रमिकों के परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम किया। वे 10लाख रुपए के मान से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें लाने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी एफआईआर की मांग रखी है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

See also  जबलपुर के क्लीनिकों में इलाज नहीं, फाइलों में ‘फर्जी स्वास्थ्य सेवा’ का खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *