
सियासत में ऊषा कोल का लम्बा अनुभव है। नगरपालिका पाली के पिछले कार्यकाल में ऊषा कोल बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत कर परिषद् की अध्यक्ष बनी । उनका कार्यकाल साफ-सुथरा रहा। उनके नेतृत्व में नगर विकास के अनेक कार्य हुए।
आदमी पार्टी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। ‘आप’ के ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री सांसद श्री संदीप पाठक ने स्वयं उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इसी माह भोपाल में आयोजित आप के सम्मलेन को सफल बनाने में ऊषा कोल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।