अयोध्या।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले ने अब नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख नामों सहित 17 लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में एफआईआर दर्ज करने, ट्रस्ट के पुनर्गठन और चढ़ावे के विस्तृत ऑडिट की सिफारिश की गई है।
17 लोगों की भूमिका जांच के दायरे में
सूत्रों के मुताबिक SIT ने अपनी रिपोर्ट में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव समेत 17 लोगों को जांच के दायरे में माना है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और एफआईआर दर्ज होने की संभावना जताई जा रही है।
