अहमदाबाद में शताब्दी महोत्सव में मुख्यमंत्री चौहान शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रमुख स्वामी महाराज जैसे व्यक्तित्व समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जीवन समर्पित करते हैं। इनके प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं। मध्यप्रदेश में जन-सहयोग से नशा मुक्ति के साथ ही पानी बचाव, जल-संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए लगातार कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। गत 15 दिसम्बर से प्रारंभ शताब्दी महोत्सव 15 जनवरी तक चलना है। महोत्सव के लिए अहमदाबाद में लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में प्रमुख स्वामी नगर बनाया गया है। प्रमुख स्वामी जी 7 दिसम्बर 1921 को गुजरात में जन्मे थे। वे 13 अगस्त 2016 में ब्रह्मलीन हुए।
प्रधानमंत्री जी स्वामी जी के आशीर्वाद से बना रहे भारत को वैभवशाली
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अनेक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश नागरिकों को देता हूँ। स्वयं मैं भी प्रतिदिन पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटा सा योगदान दे रहा हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रमुख स्वामी के आशीर्वाद से राष्ट्र को शक्तिशाली और वैभवशाली बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वर्ष 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाना है। पेड़ महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आम जनता से अनुरोध करता हूँ कि आप रोज न लगाएँ, लेकिन जन्म-दिन के दिन जरूर पेड़ लगाएँ। विवाह वर्षगांठ पर भी पौधे लगाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रमुख स्वामीजी ने तो लाखों लाख लोगों से नशा छुड़वा दिया था। मध्यप्रदेश में व्यसन मुक्त ग्राम बनाने का आव्हान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *