मप्र में सरकारी अमले की CR : डेडलाइन तय,31 दिसंबर तक करना होगी पूरी

भोपाल।
राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों की गोपनीय चरित्रावली (ACR) को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2025-26 की ACR को अब 31 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना होगा। सरकार ने इस प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर दी है।

यह भी पढ़ें.. एमपी एग्रो में चर्चा संस्कृति–Click

शासकीय सेवको की गोपनीय चरित्रावली (1)

आदेश में कहा गया है कि सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ालपअपनी-अपनी ACR समय सीमा के भीतर भरना सुनिश्चित करें। लंबे समय से ACR लंबित रहने की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।

शासकीय सेवको की गोपनीय चरित्रावली (1)

सरकार ने साफ किया है कि निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, ACR में देरी होने पर कर्मचारियों के प्रमोशन, वेतनवृद्धि और अन्य सेवा लाभों पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें.. शातिर प्रेमिका..Click

इस फैसले के जरिए शासन ने यह संकेत दिया है कि अब ACR प्रक्रिया में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को समय पर अपनी गोपनीय चरित्रावली पूर्ण करनी होगी।

यह भी पढ़ें.. 1 लाख किसानों के बनेंगे केसीसी कार्ड–Click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *