इस्लामाबाद,एजेंसी।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हो गए हैं। इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है। इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।
इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार हो गए हैं। इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है। इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल फैसल नसीर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। इमरान के इस बयान के लिए पाकिस्तानी सेना ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।
इमरान के वकील को लगी चोट
पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी इमरान के वकील का वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह आईएचसी के बाहर बुरी तरह से घायल हैं। इमरान खान के वकील के साथ भी मारपीट की गई है। इमरान खान के वकील का खून बह रहा है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के बाहर भारी संख्या में भीड़ मौजूद है।