वेतन काटने का आदेश उचित नहीं है- फेडरेशन

47

रायपुर

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने राज्य सरकार द्वारा 5 दिन के हड़ताल अवधि का वेतन काटने के आदेश को अनुचित बताया है। नेताओं ने कहा है कि आंदोलन के दौरान कर्मचारियों से संवाद करने के बजाए वेतन काटने का आदेश वार्ता के मार्ग को बाधित करने के समान हैं। इससे कर्मचारियों में और आक्रोश बढ़ेगा।