लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी बनेंगे पिता

 

पटना, एजेंसी|| आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी नए साल में जल्द पिता बन सकते हैं। रिपोर्टस के मुताबिक उनकी पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं। राजश्री अभी गुरुग्राम में अपने माता पिता के पास है। खबर है कि राजश्री गुरुग्राम में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ऐसी चर्चा है कि मार्च में लालू और राबडी देवी के परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है। हालांकि, लालू परिवार की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लालू अभी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापूर में हैं।

See also  IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय, कोर्ट ने क्या कहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *