भोपाल।
मूंग फसल की एमएसपी पर खरीदी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन मंगलवार को और उग्र हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, बसों पर चढ़ गए और सड़क पर दाल-बाटी बनाकर विरोध जताया।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले मार्ग पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई।
मूंग खरीदी को लेकर सरकार की कथित वादाखिलाफी से किसाने बिफरे हुए हैं।

बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस ने रोका

किसानों ने होशंगाबाद रोड पर लगाए गए बैरिकेड पार करने का प्रयास किया।
कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा में खड़ी बसों पर भी चढ़ गए।
हालांकि, पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें नीचे उतारा और आगे बढ़ने से रोक दिया।
इसके बाद किसान बैरिकेड के पास ही धरने पर बैठ गए।
उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
सड़क पर दाल-बाटी, सद्बुद्धि यज्ञ भी किया

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर सामूहिक भोजन किया।
साथ ही, सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए यज्ञ भी किया।
इन प्रतीकात्मक आयोजनों ने आंदोलन को अलग पहचान दी।
महिलाओं ने भी संभाला मोर्चा
आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
उनका कहना था कि सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि नहीं दे, लेकिन मूंग की फसल एमएसपी पर जरूर खरीदे।
महिलाओं ने कृषि उपज का उचित मूल्य मिलने की मांग दोहराई।
सीएम हाउस मार्ग पर चार स्तर की सुरक्षा
किसानों को मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने से रोकने के लिए प्रशासन ने चार स्तर की बैरिकेडिंग की।
तीन स्थानों पर बसें खड़ी की गईं, जबकि एक जगह लोहे के बैरिकेड लगाए गए।
पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर निगरानी रखी गई।
ट्रैफिक डायवर्जन से यातायात प्रभावित
