महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें आगे की रणनीति का खुलासा किया गया। कांग्रेस ने चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसमें युवाओं और किसानों के मुद्दों को सबसे अहम बनाया जाएगा। शोभा ओझा ने कहा कि जो भी घोटाला, भ्रष्टाचार करने वाला बीजेपी का दुपट्टा डाल लेता है, उन्हें बचाने के लिए वह जी-जान लगा देती है। छोटों को फंसाकर बड़ों को बचा लिया जाता है।
कांग्रेस का फोकस Gen-Z पर
शोभा ओझा ने कहा कि अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसमें युवाओं के साथ ही मंदिर में चंदा चोरी, किसानों की परेशानी जैसे मुद्दे सबसे अहम होंगे।
कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े, संतोष सिंह गौतम, अमित चौरसिया, सच सलूजा और आनंद कासलीवाल भी मौजूद थे।
भर्ती घोटाले का खुलासा
शोभा ओझा ने कहा कि नीट में पेपर लीक हुआ। इसके पहले मप्र में व्यापमं घोटाले का कलंक रहा है, जिसमें 58 मौतें हुई थीं।
मप्र में पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला, दिव्यांग फर्जी प्रमाण-पत्र घोटाला, वनरक्षक भर्ती घोटाला, पुलिस सिपाही भर्ती घोटाला जैसे कांड सामने आ चुके हैं।
किसानों का मुद्दा
शोभा ओझा ने कहा कि खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जिले में खाद नहीं है। इसकी ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। टोकन राज चल रहा है और किसान मजबूर है।
मूंग खरीदी में भी सरकार ने धोखा दिया है। खरीदी कोटा इस बार आधा कर दिया है।
- मप्र में व्यापमं घोटाले में 58 मौतें हुईं
- पटवारी भर्ती घोटाला, नर्सिंग घोटाला, दिव्यांग फर्जी प्रमाण-पत्र घोटाला जैसे कांड सामने आए
- किसानों को खाद के लिए हाहाकार मचा हुआ है
आगे की रणनीति
शोभा ओझा ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए विशेष डिजिटल पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर लेकर आएगी।
इसके साथ ही प्रदेश भर में लगातार पत्रकार वार्ता होंगी, छात्रों की गूंज विरोध प्रदर्शन होगा, सीएम से सार्वजनिक तौर पर प्रश्न पूछे जाएंगे, भोपाल में सीएम हाउस का घेराव करेंगे, साथ ही विधानसभा में भी सवाल उठाएंगे।