जबलपुर।
मध्यप्रदेश ने बिजली क्षेत्र में डिजिटल सुरक्षा और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के जबलपुर स्थित राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी) को सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रतिष्ठित आईएसओ/आईईसी 27001:2022 अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन प्राप्त हुआ है। देश के बड़े स्टेट लोड डिस्पैच सेंटरों में यह प्रमाणन हासिल करने वाले अग्रणी केंद्रों में अब मध्यप्रदेश एसएलडीसी भी शामिल हो गया है।
ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ी: तोमर

